फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर किशोरी की मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाने के परसा जागीर गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के परसाजागीर गांव के समीप तेज गति से जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 13 वर्षीय शालू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। मृत किशोरी की मां शीला देवी, बहन नेहा, चन्दन, शालू, भाई अभिमन्यु, अंशिका, अभय सहित परिवार के सभी लोग रो-रो कर बेहाल है। पिता वीरेंद्र ने बताया कि बेटी चौराहे से समान ले कर घर लौट रही थी। तभी सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। चालक घटना के बाद फरार हो गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि मृत किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें