हाल ही में लांच किए गए थर्ड एसी इकोनॉमी के तीन कोच गोरखपुर आ गए हैं। इनको तीन अलग-अलग ट्रेनों में लगाया जाएगा। इकोनॉमी कोच लगाकर पहली ट्रेन गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल 30 अक्तूबर को रवाना होगी। इसमें 72 की जगह 83 बर्थ होंगी और किराया भी सामान्य थर्ड एसी से करीब 120 रुपये तक कम होगा। जबकि सुविधाएं सामान्य थर्ड ऐसी कोच से ज्यादा मिलेंगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 02511/02512 गोरखपुर-कोचूवेली-गोरखपुर, 02589/02590 गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर एवं 02591/02592 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में एक-एक इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों की रेक संरचना में बदलाव किया गया है। संशोधित रेक संरचना के अनुसार कुल 18 कोच लगेंगे।
गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल में 30 अक्तूबर से, यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में एक नवंबर से, गोरखपुर-कोचूवेली स्पेशल में 31 अक्तूबर से, कोचूवेली-गोरखपुर स्पेशल में तीन नवंबर से, गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल में तीन नवंबर से, सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल में चार नवंबर से संशोधित संरचना वाले रेक लगेंगे।