फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अपडेट: तीन ट्रेनों के लिए गोरखपुर पहुंचे एसी इकोनॉमी कोच, 30 को होगी रवाना

Fri, 08 Oct 2021 08:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 02511/02512 गोरखपुर-कोचूवेली-गोरखपुर, 02589/02590 गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर एवं 02591/02592 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में एक-एक इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
थर्ड एसी इकोनॉमी कोच। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में लांच किए गए थर्ड एसी इकोनॉमी के तीन कोच गोरखपुर आ गए हैं। इनको तीन अलग-अलग ट्रेनों में लगाया जाएगा। इकोनॉमी कोच लगाकर पहली ट्रेन गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल 30 अक्तूबर को रवाना होगी। इसमें 72 की जगह 83 बर्थ होंगी और किराया भी सामान्य थर्ड एसी से करीब 120 रुपये तक कम होगा। जबकि सुविधाएं सामान्य थर्ड ऐसी कोच से ज्यादा मिलेंगी।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 02511/02512 गोरखपुर-कोचूवेली-गोरखपुर, 02589/02590 गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर एवं 02591/02592 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में एक-एक इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों की रेक संरचना में बदलाव किया गया है। संशोधित रेक संरचना के अनुसार कुल 18 कोच लगेंगे।

गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल में 30 अक्तूबर से, यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में एक नवंबर से, गोरखपुर-कोचूवेली स्पेशल में 31 अक्तूबर से, कोचूवेली-गोरखपुर स्पेशल में तीन नवंबर से, गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल में तीन नवंबर से,  सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल में चार नवंबर से संशोधित संरचना वाले रेक लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें