फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रसंघ बहाली को लेकर आंदोलन करेगी अभाविप

Mon, 25 Dec 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नवनियुक्त गोरख प्रांत के अध्यक्ष डॉ. राकेश प्रताप सिंह और मंत्री मयंक राय ने कहा कि सात से 10 दिसंबर तक दिल्ली के बुराड़ी मैदान में आयोजित 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में छात्रसंघ बहाली को लेकर पूरे देश में आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इसके साथ अभाविप गोरक्ष प्रांत में जिला सम्मेलन के माध्यम से छात्रशक्ति को साधने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


वे प्रेसक्लब में रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्री मयंक राय ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में गोरक्ष प्रांत से 190 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य शक्ति सिंह व सौम्या गुप्ता, राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य अनुराग मिश्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें