फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट: अमर उजाला से बातचीत में अभिनेता संजय मिश्र बोले- ओटीटी से बढ़ा सिनेमा का दायरा

Sun, 24 Dec 2023 02:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

अभिनेता संजय मिश्र ने कहा कि ओटीटी आने के बाद आप कहीं भी रहकर फिल्म देख सकते हैं। ओटीटी से छोटे कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल रहा है। वर्तमान समय का यह प्लेटफॉर्म कलाकारों के लिए सुखद पहलू है।
विज्ञापन
अभिनेता संजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म ने सिनेमा के दायरे को बहुत बड़ा कर दिया है। पहले एक शहर में दो से तीन सिनेमाघर ही हुआ करते थे, लेकिन अब हर घर में और हर हाथ में एक सिनेमाघर है। आप कहीं भी रहकर फिल्म देख सकते हैं। ओटीटी से छोटे कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल रहा है। वर्तमान समय का यह प्लेटफॉर्म कलाकारों के लिए सुखद पहलू है।

विज्ञापन


ये बातें बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्र ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं। वह गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर में आए हैं। युवाओं को अदाकारी की बारीकियां बताते हुए कहा- आप जो हैं वही रहिए। दूसरों की कॉपी बिल्कुल भी न करें। ऊपर वाले ने आपको जो उपहार दिया है उससे दूर न हटें। फिल्म इंडस्ट्री में मौके बहुत हैं, बस आपको लगातार ईमानदारी के साथ मेहनत करते रहने की जरूरत है।

जिंदगी में अगर संघर्ष नहीं है तो कुछ नहीं
रंगमंच से लेकर फिल्म इंड्रस्टी तक सफर में संघर्ष और चुनौतियों के सवाल पर कहा -जिंदगी एक सफर है, इसमें हमेशा कुछ न कुछ लगा रहता है। मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर था, संगीत और कला में मेरा मन लगता था। कुछ पता नहीं था कि भविष्य में क्या करेंगे, लेकिन इतना जरूर पता था कि कलाकार ही बनेंगे। जीवन में संघर्ष होना बहुत जरूरी है। अगर संघर्ष नहीं है इसका मतलब जीवन खत्म, आप जब तक जिंदा हैं तब तक किसी न किसी चीज के लिए संघर्ष लगा रहेगा। अभिनय के अलावा मैं इस समय खेती-बाड़ी में भी लगा हूं। खेती मुझे बहुत पसंद है और इसमें दिल लगता है। अब किसानी के गुर जानने में लगे हैं।
विज्ञापन


आत्महत्या कोई समाधान नहीं
युवाओं में बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों को लेकर संजय मिश्र ने कहा-आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। मुंबई ही नहीं हर जगह इसके मामले बढ़़ रहे हैं। मेरी युवाओं से अपील है कि वे कभी निराश न हों। खुद पर भरोसा रखें। एक अभिनेता कुछ भी कर सकता है। आपको बस अपनी कलाकारी पर भरोसा होना चाहिए। जहां भी मौका मिले उसे भुनाएं और अपनी पहचान बनाएं।

गोरखपुर की संस्कृति है खास
गोरखपुर शहर के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा-यहां की संस्कृति बहुत खास है और यही इसे दूसरे शहरों से अलग बनाती है। मैंने यहां काफी समय व्यतीत किया है। यहां का भोजन मुझे बहुत पसंद है। शहर का विकास भी बहुत तेजी से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें