फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में समस्याओं को लेकर अभाविप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सात सूत्री ज्ञापन कुलपति प्रो. पूनम टंडन को सौंपा।
विज्ञापन


अभाविप के डीडीयू इकाई के अध्यक्ष विभांशु कुमार ने कहा कि नवीनीकरण के नाम पर कई माह से परिसर की सड़कों को तोड़कर पत्थर बिछाकर छोड़ दिया गया है, इससे आए दिन विद्यार्थी चोटिल होते हैं। इसका निर्माण जल्द से जल्द कराए जाने, एससी-एसटी महिला छात्रावास के आवंटन में हो रही देरी एवं वेबसाइट में आ रही दिक्कतें आदि ठीक कराए जाने की मांग की। कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो अभाविप आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर इकाई मंत्री अरविंद मिश्र, शुभम गोविंद राव, धीरेंद्र, दीपांशु त्रिपाठी, हर्षित मालवीय, आदित्य सिंह, आकाश सिंह, अभिषेक मौर्या, दिव्यांश चौधरी व प्रीतेश राय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें