फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साफ करने के बहाने जेवर लेकर उच्चका फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर

Fri, 17 Mar 2023 12:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सरहरी (गोरखपुर)।

सार

पीड़िता ने बताया कि जालसाज लोटे से गहने कब निकाल कर उसमें गिट्टी रख दिया किसी ने नहीं देखा। परिजन इसकी सूचना सरहरी चौकी पर दिए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जालसाज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
चमकाने के बहाने गहने लेकर फरार जालसाज की सीसीटीवी कैमरे में कैद फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के महराजगंज चौराहे पर स्थित एक मकान पर पहुंचे जालसाज ने महिला के गहने चमकाने के बहाने लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र के महराजगंज चौराहा निवासी फूलचंद के घर बृहस्पतिवार दोपहर एक जालसाज बाइक से पहुंचा और घर की महिलाओं से बर्तन साफ करने के लिए कहा। महिलाओं ने पहले उसे एक लोटा साफ करने को दिया तो उसे साफ कर दिया। फिर उसने महिलाओं से कहा कि वह जेवर भी दो मिनट में ही साफ कर चमका देता है।

इसे भी पढ़ें: स्वर्ण व्यापारी के भाई ने की थी 1.20 किलो सोने की जालसाजी, कई दिनों से थी तलाश
विज्ञापन



कुछ दिन पूर्व ससुराल से मायके आई फूलचंद की पुत्री रीना ने जालसाज के झांसे में आकर अपनी दो अंगूठी, दो मंगल सूत्र एवं एक जोड़ा कान का झुमका उसे साफ करने के लिए दे दिया। जालसाज ने सभी गहने लोटे में रखकर उसमें पाउडर लगाया और लोटा ढक कर रीना को देते हुए बोला कि इसे फ्रिज में रख दें, 10 मिनट बाद जेवर चमकने लगेगा।

रीना लोटा फ्रिज में रखने चली गई, उधर जालसाज गहने लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब रीना फ्रिज से लोटा निकाल कर देखी तो उसमें गिट्टी के टुकड़े पड़े थे, जिसे देख वह बदहवास हो गई और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जालसाज लोटे से गहने कब निकाल कर उसमें गिट्टी रख दिया किसी ने नहीं देखा। परिजन इसकी सूचना सरहरी चौकी पर दिए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जालसाज की तलाश कर रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें