फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अभिषेक के हरफनमौला प्रदर्शन से जीता हॉक स्पोर्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में हॉक स्पोर्ट्स ने नीना थापा क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में अभिषेक यादव ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीना थापा क्रिकेट अकादमी की टीम ने 40 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और करन कुमार पांच रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पियूष यादव ने 16, ऋषभ शर्मा ने 14, प्रतिक कुमार ने 16 और आर्यन निषाद ने नौ रन का योगदान दिया। एक छोर पर पार्थ यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए। अंत में प्रभात गौंड ने 13 और अंकुश यादव ने तीन गेंदों पर नाबाद सात रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
हॉक स्पोर्ट्स की ओर से अनूप कुशवाहा ने दो विकेट झटके। दुर्गेश कुमार पांडेय, विकास कुशवाहा, अभिषेक यादव और महबूब अंसारी को एक-एक विकेट मिला। 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। अखंड प्रताप सिंह तीन, अंशुमान शाही आठ और अमन यादव 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दीपक यादव और अभिषेक यादव ने पारी को संभाला। दीपक यादव ने 68 गेंदों में 51 रन की संयमित पारी खेली, जबकि अभिषेक यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए। अंत में आर्यन चौहान ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन

हॉक स्पोर्ट्स ने 34.1 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। नीना थापा क्रिकेट अकादमी की ओर से अंकुश यादव ने दो विकेट लिए, जबकि पार्थ यादव, प्रभात गौंड और आर्यन निषाद को एक-एक सफलता मिली। अभिषेक यादव को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें