मैच समाप्ति के बाद खिलाड़ियों से परिचय लेती सीओ कैंट अंशिका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
रॉबिनहुड आर्मी की तरफ से जरूरतमंदों के सहयोग में सामाजिक काम किए जाते हैं। बच्चों के बीच आर्मी की तरफ से एमएमएमयूटी में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान समापन के दिन ऑर्बिट के निदेशक अभिषेक अग्रवाल और सीओ कैंट अंशिका वर्मा को मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।
बच्चे को प्रशस्ति पत्र देते ऑर्बिट के निदेशक अभिषेक अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
मैच के समापन के बाद परिसर में ही खिलाड़ियों और मुख्य अतिथियों के बीच एक दूसरे का परिचय कराया गया। सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने खिलाड़ी बच्चों का हौसला बढ़ाया। कहा, जज्बे से जीत और जिद से अपने सपने को पूरा किया जा सकता है। खिलाड़ियों में ये जज्बा और जोश देखकर उन्हें विश्वास है कि जल्द ही ये खिलाड़ी गोरखपुर के साथ अपनी आर्मी का नाम भी रौशन करेंगे।
वहीं, अभिषेक अग्रवाल ने इस मौके पर महिला खिलाड़ियों के लिए वॉलीबॉल में किट दिए जाने की घोषणा की। कहा, खेल में ऐसे ही ये .युवा खिलाड़ी सामने आए और आगे बढ़ते जाएं तो एक दिन खेल में भी गोरखपुर का नाम देश-विदेश में परचम लहराएगा। उन्होंने इस मौके पर शहर के विभिन्न लोगों से अपील करते हुए कहा कि रॉबिनहुड आर्मी के साथ अधिक-अधिक लोग जुड़ें। इससे आर्मी की तरफ से जरूरतमंद बच्चों के लिए उपलब्ध करवाए जाने वाले अवसर और बेहतर हो सकेंगे।