फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू ने किया ये खास एलान, अब अभ्यर्थियों को जेईई मेन से मिलेगा प्रवेश, यहां पढ़े पूरी जानकारी

Sun, 10 Jan 2021 04:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने उत्तर प्रदेश राज्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा को अगले सत्र से खत्म करने का एलान किया है। इनके स्थान पर अब अभ्यर्थियों का चयन जेईई मेन परीक्षा के स्कोर से होगा। अच्छे स्कोर हासिल करने वाले मेधावियों को उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। ऐसे में नई नियमावली से माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रूबरू कराने के लिए शासन ने प्रधानाचार्यों को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


शासन स्तर से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने नई नियमावली से विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने पर बल दिया। कहा कि शासन ने जेईई मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 16 जनवरी निर्धारित की है। जिले के माध्यमिक स्कूलों से लेकर प्राइवेट स्कूल भी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तवज्जो दें।

उन्होंने कहा कि ऐकेटीयू के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अभी तक यूपीएसईई परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थी का चयन होता है। जो एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसमें शामिल होते हैं। इसके माध्यम से प्रदेश के 750 विभिन्न कॉलेजों की करीब 1.40 लाख सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन होता है। इसकी जगह सत्र 2021-22 में अभ्यर्थियों को ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में दो बार होती है जेईई

जेईई परीक्षा साल में दो बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा आयोजित करायी जाती है। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश मिलता है। वहीं इस परीक्षा का पास करने वाले विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करते हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि एकेटीयू में प्रवेश के लिए अब अभ्यर्थियों को यूपीएसईई की बजाय जेईई मेन से प्रवेश मिलेगा। शासन ने नियमों में बदलाव किया है। बच्चों में जागरूकता के लिए सभी प्रधानाचार्यों को नियमावली में बदलाव की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें