फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविन पोर्टल बना परेशानी का सबब: आधार कार्ड किसी और का, वैक्सीन लगी दूसरे को

Tue, 15 Jun 2021 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पंजीकरण के लिए अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड का किया गया इस्तेमाल। गोपलापुर के तीन लोगों के कार्ड पर दूसरों ने लगवा लिए कोरोना के टीके।
 
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविन पोर्टल लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। अभी तक तो पोर्टल पर टीकाकरण का मैसेज किसी दूसरे को जा रहा था। अब एक नई परेशानी से लोग जूझ रहे हैं। गोरखपुर शहर के रहने वाले तीन लोग पंजीकरण के लिए जब अपना आधार कार्ड नंबर डाले तो पता चला कि उनके नंबर पर किसी दूसरे ने टीका लगवा लिया है। अब उन्हें सूझ नहीं रहा है कि वह पंजीकरण कैसे कराएं, टीका कहां और कब लगवाएं?
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोपलापुर निवासी शरद कुमार सिंह, सुधा सिंह व शीला सिंह ने जब कोविन पोर्टल पर टीकाकरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए आधार नंबर डाला तो पता चला कि उनके नाम पर किसी और ने टीका लगवा लिया है। जानकारी ली गई तो पता चला कि शरद कुमार सिंह के आधार कार्ड नंबर पर चैन सिंह, सुधा सिंह के आधार कार्ड नंबर पर गुरबिंदर पाल व शीला सिंह के आधार कार्ड नंबर पर सुषमा देवी टीका लगवा चुकी हैं। इसके बाद यह लोग अपने आधार कार्ड पर पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दूसरे पहचानपत्र से ये लोग पंजीकरण कर टीका लगवा सकते हैं।
 
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल का पहला मामला सामने आया है। इस संबंध में आईटी सेल से बात की जाएगी। आखिर आधार कार्ड का इस्तेमाल गलत तरीके से कैसे हुआ? फिलहाल वे लोग दूसरे पहचान पत्र से पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी व्यवसायियों के लिए लगाया गया वैक्सीनेशन शिविर

डूडा की ओर से नगर निगम के गेस्ट हाउस में ठेला, खोमचा, रेहड़ी वालों के लिए कोविड संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा टीकाकरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में किया गया। डूडा परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि पटरी व्यवसायियों को वैक्सीनेशन के साथ उनको पीएम स्वनिधि के अंतर्गत क्रमश: 10 हजार एवं 20 हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा। इन व्यवसायियों का मौके पर ही वैक्सीनेशन के साथ पीएम स्वनिधि ऋण के लिए फॉर्म भी भराया जा रहा है। जिन्होंने पिछली बार ऋण लेकर समय से इसे चुका दिया है, उन्हें 20 हजार रुपये का ऋण और पहली बार आवेदन करने वालों को 10 हजार रुपये का ऋण देने के लिए फॉर्म भरवाया जा रहा है। इस दौरान मेयर सीताराम जायसवाल, उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी एवं बृजेश तिवारी शामिल रहे।
 
भालोटिया के दवा व्यापारी 16-17 को लगवा लें वैक्सीन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और दवा विक्रेता समिति के प्रयास से भालोटिया के व्यापारियों और कर्मचारियों को 16 और 17 जून को कोविड का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के गेस्ट हाउस में बूथ बनाया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय और महामंत्री दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से दी है। बताया कि जो लोग टीकाकरण नहीं करा पाए हैं, वे अपना व कर्मचारियों का नाम, मोबाइल नंबर नोट करा दें। विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे और महामंत्री आलोक चौरसिया ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से लिखित तौर पर कोविड टीकाकरण के लिए अनुरोध किया गया था जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने सहमति जताई है। दवा व्यापारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया गया है कि 16 और 17 जून को लोग आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर गेस्ट हाउस पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। ब्यूरो
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें