फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के बिलंदपुर मोहल्ले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक अनुपम गौड़ (20) ने किराए के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, युवक कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाने के कौआसर काशी टोला का रहने वाला था। वह गोरखपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

कैंट थाने की पुलिस ने बताया कि अनुपम बिलंदपुर में किराए पर कमरा लेकर अपने रिश्तेदार ऋतिक के साथ रहता था। दोनों एक ही कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, लगभग दो दिन पहले भोजन बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिससे अनुपम सदमे में था।
पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। नोट में अनुपम ने अपनी आत्महत्या की वजह रिश्तेदार से हुए मनमुटाव को बताया। घटना से पहले उसने सुसाइड नोट अपने स्वजनों को भेजा था। रिश्तेदार ऋतिक को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह कोचिंग से भागते हुए कमरे पर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे ऋतिक ने धक्का देकर खोला। कमरे में अनुपम पंखे से फंदा लगाकर लटका था। उसे तुरंत नीचे उतारकर दोस्तों के साथ निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे अनुपम के पिता चंद्रभान गौड़ और रिश्तेदार ऋतिक की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, अनुपम दो भाइयों में छोटा था और उसका बड़ा भाई बिजली निगम में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत है, जो वर्तमान में बहराइच जिले में तैनात है। परिजनों ने बताया कि अनुपम से काफी उम्मीदें थीं। वह मेहनती और होशियार छात्र था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा हुआ था।
इस संबंध में कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अनुपम के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें