फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट छात्र दीपक हत्याकांड: कुख्यात पशु तस्कर जवाहिर पर लगा गैंग्स्टर, कुल 28 गुर्गें पर हो चुकी है ये कार्रवाई

Sun, 28 Dec 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

खोराबार थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में जवाहिर यादव के साथ कमलेश गौड़, बृजभूषण सिंह उर्फ मोनू बाबा, आनंद कुमार उर्फ मोहन, आशुतोष, राज निषाद उर्फ राजकुमार, संदीप सिंह, शुभम चौहान, अंकित गौर, गोविंद कुमार, विकास मिश्रा और अमित चौहान को गिरोह का सक्रिय गुर्गा नामजद किया गया है। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि सभी आरोपी संगठित अपराध के तहत पशु तस्करी, धमकी और हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
थाना खोराबार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच में पशु तस्करी का विरोध करने पर छात्र दीपक गुप्ता के अपहरण के बाद हत्या के मामले में शामिल कुख्यात पशु तस्कर जवाहिर यादव और उसके गिरोह के 11 गुर्गों पर खोराबार थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय जालसाजों, पशु तस्करों और चोरों के गिरोहों पर भी एक साथ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। कुल 28 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

पिपराइच थाना क्षेत्र में 15 सितंबर की रात नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता का पशु तस्करों ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे। जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे लंबे समय से सक्रिय पशु तस्करी गिरोह का हाथ था, जिसका सरगना जवाहिर यादव है।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने गिरोह की पहचान कर एक-एक कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी जवाहिर यादव, जो मूल रूप से कुशीनगर का निवासी है और बिहार में छिपा हुआ था, उसको पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। यह उसकी पहली गिरफ्तारी थी, जबकि उसके खिलाफ 29 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वर्तमान में वह जेल में बंद है लेकिन पुलिस ने उसके पूरे नेटवर्क पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। खोराबार थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में जवाहिर यादव के साथ कमलेश गौड़, बृजभूषण सिंह उर्फ मोनू बाबा, आनंद कुमार उर्फ मोहन, आशुतोष, राज निषाद उर्फ राजकुमार, संदीप सिंह, शुभम चौहान, अंकित गौर, गोविंद कुमार, विकास मिश्रा और अमित चौहान को गिरोह का सक्रिय गुर्गा नामजद किया गया है। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि सभी आरोपी संगठित अपराध के तहत पशु तस्करी, धमकी और हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं।

इसके अलावा तिवारीपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्करों के एक अन्य गिरोह पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसमें तुर्कपट्टी निवासी सरगना सोनू उर्फ शाहिद आलम, शाहिद उर्फ शाहिब, हरसेकपुर निवासी विशाल निषाद, कुबेरस्थान निवासी जुल्फिकार, आलम, आमिर अली, शाहिल और सलमान शामिल हैं।

नकबजनी और लूट करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के मौलवी चौक, बड़गो निवासी सागर गौड़, पथरा निवासी जितेंद्र निषाद और करन कन्नौजिया पर गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सरगना सागर गौड़ पर अकेले 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, गुलरिहा थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले गिरोह के मेहरिपुर निवासी श्यामसुंदर गौड़ और विकास चौहान पर भी गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।

धोखाधड़ी के पांच आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
राजघाट थाना क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने वाले गिरोह पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई है। संतकबीरनगर के मेंहदावल निवासी सरगना प्रवीण कुमार जायसवाल, कृष्णानगर निवासी सतीश चंद्र सिंह, प्रणय श्रीवास्तव, पवन कुमार और विनोद पांडेय को गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने बड़गो निवासी विनोद कुमार यादव की हिस्ट्रीशीट भी खोल दी है।

गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद आरोपियों की अवैध संपत्तियों की जांच कर कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। जिले में संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें