फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मना करने पर भी बहन से करता था बातचीत, नाराज भाई ने युवक को मारी गोली- हालत गंभीर

Mon, 10 Nov 2025 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों की मुलाकात रकहट नरौहा पुल के पास हुई। पहले कहासुनी हुई फिर हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर किशोर ने तमंचा निकालकर पवन पर फायर कर दिया।
गोली पवन की पीठ में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गगहा थाना क्षेत्र के रकहट नरौहा पुलिया के पास रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय किशोर ने ने पड़ोसी युवक पवन को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर को यह बात नागवार गुजरी कि उसका पड़ोसी उसकी बहन से बातचीत करता है।

विज्ञापन


इसी को लेकर दोनों के बीच तीन साल से रंजिश चल रही है। रविवार शाम विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गोली मार दी। घायल युवक पवन की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव में किशोर और पवन गौड़ के बीच तीन साल से तनाव चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार पवन, किशोर की बहन से अक्सर बातचीत करता है। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था।

रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों की मुलाकात रकहट नरौहा पुल के पास हुई। पहले कहासुनी हुई फिर हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर किशोर ने तमंचा निकालकर पवन पर फायर कर दिया।

गोली पवन की पीठ में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गगहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल गगहा सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर सीओ बांसगांव अनुज सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे पुराना विवाद और व्यक्तिगत रंजिश की बात सामने आई है। आरोपी को देर रात पकड़ लिया गया। इस संबंध में सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को देर रात पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात
गांव में गोलीकांड के बाद माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहले हुई कहासुनी के बाद पुलिस में शिकायत की जाती तो शायद यह घटना टल सकती थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें