फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 17 लाख कीमत के अमेरिकन आर्गेनिक गांजा बरामद, कार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एएनटीएफ थाना प्रभारी रमेश राम को सूचना मिली थी कि अभिषेक दाउदपुर से कार में गांजा लेकर चरगांवा की ओर जा रहा है। सूचना पर कैंट थाना पुलिस की मदद से इलाके की घेराबंदी की गई और आरोपी को दबोच लिया गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसके डैशबोर्ड में गांजा छिपाकर रखा गया मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने शनिवार सुबह नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दाउदपुर में छापेमारी कर एक कार सवार तस्कर को 170 ग्राम अवैध अमेरिकन ऑर्गेनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर अभिषेक मूल रूप से देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टीकमनगर गांव का निवासी है, जो इन दिनों गोरखपुर के चरगांवा में रह रहा था।

एएनटीएफ थाना प्रभारी रमेश राम को सूचना मिली थी कि अभिषेक दाउदपुर से कार में गांजा लेकर चरगांवा की ओर जा रहा है। सूचना पर कैंट थाना पुलिस की मदद से इलाके की घेराबंदी की गई और आरोपी को दबोच लिया गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसके डैशबोर्ड में गांजा छिपाकर रखा गया मिला।
विज्ञापन


पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसने यह गांजा दाउदपुर निवासी प्रवीन तिवारी से खरीदा था। वह खुद भी गांजे का सेवन करता है और ऊंचे दाम पर दूसरों को बेचकर मुनाफा कमाता है। एएनटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, अभिषेक के खिलाफ बाराबंकी जिले में भी मादक पदार्थ की तस्करी का केस दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी कार सीज कर दी और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, गांजा सप्लाई करने वाले प्रवीन तिवारी की तलाश में एएनटीएफ और कैंट पुलिस की टीम लगातार छापा मार रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी रमेश राम ने बताया कि नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही अन्य तस्करों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें