पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी नौसड़ चौराहे पर ठेला लगाता था और अभिषेक से उसकी पुरानी दोस्ती थी। दोनों के बीच घर पर आना-जाना था। ठेला लगाने वाले युवक को शक था कि अभिषेक उसकी पत्नी से बातचीत करता है। इसी शक के चलते उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ निवासी अभिषेक सिंह (18) की हत्या रंजिश में नहीं अवैध संबंधों के शक में की गई थी। इसका पर्दाफाश पुलिस की जांच में हुआ। पार्टी के बहाने अभिषेक को घर से ले गए पड़ोस में रहने वाले दोस्त ने दो अन्य युवकों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पहले आरोपियों ने उसे शराब पिलाई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
मृतक अभिषेक सिंह की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद मोबाइल फोन लेकर भाग निकले थे। गीडा पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए गए नामजद युवकों को क्लीनचिट दे दी है। पेवनपुर गांव के निवासी अभिषेक सिंह की सात फरवरी की लाश मिली थी।
विज्ञापन
3 of 8
बेटे की मौत पर रोते बिलखते पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि धारदार हथियार से 35 जगह गंभीर वार किए गए थे। शुरुआती दिनों में यह हत्या रंजिश का मामला समझा जा रहा था, लेकिन पुलिस की ताजा जांच ने मामला पूरी तरह अवैध संबंधों के शक से जुड़ा पाया।
4 of 8
मृतक अभिषेक के घर के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गीडा थाना पुलिस ने अभिषेक के पिता विजय सिंह की तहरीर पर हरैया गांव निवासी आकाश, अक्षय, निखिल तथा नौसड़ के प्रदीप चौहान और रवि पासवान के खिलाफ रंजिश में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन
5 of 8
मृतक अभिषेक सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रारंभिक फुटेज धुंधले और कोहरे के कारण पहचान मुश्किल थी, लेकिन शराब दुकान और आसपास के अन्य स्थानों के कैमरों की जांच से अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने शराब की दुकान की हार्डडिस्क कब्जे में ली और क्यूआर कोड के जरिये शराब खरीद की पुष्टि की।
विज्ञापन
6 of 8
अभिषेक हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी नौसड़ चौराहे पर ठेला लगाता था और अभिषेक से उसकी पुरानी दोस्ती थी। दोनों के बीच घर पर आना-जाना था। ठेला लगाने वाले युवक को शक था कि अभिषेक उसकी पत्नी से बातचीत करता है।
विज्ञापन
7 of 8
अभिषेक हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी शक के चलते उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। अभिषेक को पार्टी के बहाने बाइक पर बैठाया गया और पेवनपुर गांव ले जाकर सभी ने शराब पी। नशे की हालत में आरोपियों ने अभिषेक पर चाकू से कई वार किए। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर भाग गए।
नौसड़ चौराहे पर रहने वाले दो युवक शामिल, पूछताछ में कबूली वारदात
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने चौराहे पर रहने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उन्होंने पूरे घटनाक्रम को स्वीकार किया। मुख्य आरोपी अब भी भागा हुआ है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले का पर्दाफाश कर शेष आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।