फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डेढ़ साल बाद जेल से लौटा युवक संदेह के घेरे में, हिरासत में लिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दवा चोरी व दस्तावेज जलाने का मामला
विज्ञापन

- घटना के दिन चाकू मारने की कहानी सुनाकर दवा मांगने आया था संदिग्ध युवक, पहले भी दो बार दवा चोरी का है आरोपी


- 13 हजार गोलियां पहले भी हो चुकी हैं गायब, एनजीओ संचालित केंद्र में दवा प्रबंधन पर गंभीर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नशामुक्ति केंद्र में मंगलवार को दवा चोरी और दस्तावेज जलाने के मामले में गुलरिहा पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। यह वही युवक है, जो डेढ़ साल पहले इसी तरह की दवा चोरी के मामले में जेल गया था। हाल में वह जमानत पर बाहर आया है। इधर, पूछताछ में भी काउंसलर माधुरी तिवारी और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी अंगिरा द्विवेदी ने पुलिस को दिए बयान में युवक की भूमिका पर शंका जाहिर की है।
गुलरिहा थानाप्रभारी विजय कुमार सिंह के अनुसार, घटना के दिन मानसिक रोग विभाग में संचालित केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद अंगिरा द्विवेदी ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार को इलाके का रहने वाला संदिग्ध युवक केंद्र में घुसा और दावा किया कि उसने किसी को चाकू मारा है। उसे तुरंत दवा चाहिए। उसने बार-बार दबाव बनाया कि डॉक्टर न होने पर भी उसे दवा उपलब्ध करा दी जाए। स्टाफ की ओर से बताया गया कि डॉक्टर मौजूद नहीं हैं, दवा नहीं मिल सकती है। लेकिन वह लगातार जिद करता रहा। इसके बाद चला गया।
विज्ञापन

महिला कर्मचारी के आशंका जताने पर पुलिस ने जब संदिग्ध युवक के बारे में जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि वह इससे पहले भी दो बार दवा चोरी कर चुका है। इसी आरोप में वह डेढ़ साल जेल में भी रह चुका है। जेल से छूटने के बाद वह कई बार केंद्र पहुंचा था और उसकी गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध थीं। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

काउंसलर माधुरी तिवारी के अनुसार, युवक जिस दवा की मांग कर रहा था, उसे खाने पर शरीर में तेज ठंड लगती है। ऐसे में आशंका है कि केंद्र में घुसने के बाद दवा खा ली हो फिर ठंड से बचने के लिए रजिस्ट्रेशन रजिस्टर व कागजात में आग लगा दी हो।
विज्ञापन



कोट
स्टाफ की ओर से शिकायत पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस दवा स्टॉक, जले दस्तावेजों, सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
- रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें