घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से मृतक के दोनों बेटे घर से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।