जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सैनिक विहार स्थित नेताजी डिफेंस स्कूल के पीछे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भेज दिया।
एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि सोमवार की भोर में गोरखपुर-नरकटियागंज रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरने या कटने से लगभग 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और उसे मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। मामले की जांच जारी है। संवाद