फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑटो में बैठी महिला की चेन उड़ाई, तीन महिलाएं पकड़ी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़ीराम तिराहे पर ऑटो से उतरकर भाग रही आरोपी महिलाओं काे पकड़ा गया, चेन बरामद
विज्ञापन

पकड़ी गईं महिलाएं आपस में रिश्तेदार, पुलिस ने भिजवाया जेल
गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र में ऑटो में बैठी महिला का साथ में सफर कर रही महिलाओं ने चेन उड़ा दी। महिला की सतर्कता से तीन आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया गया और चेन बरामद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पकड़ी गईं महिलाओं को सौंप दिया गया। उनकी पहचान गगहा के इमली गजपुर निवासी पूनम, सुनीता और उरुवा बाजार के मिठाई गांव निवासी निशा के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं। दोपहर बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गोला कस्बा निवासी कंचन दुबे 24 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे राप्तीनगर से ऑटो के जरिये अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में बगहा बीर बाबा के पास तीन महिलाएं हाथ देकर ऑटो रुकवाकर उसमें सवार हो गईं। आरोप है कि ऑटो में बैठते ही तीनों महिलाएं आपस में झगड़ा और धक्का-मुक्की करने लगीं। जैसे ही ऑटो बांसगांव इलाके के कौड़ीराम पहुंचा वे गाली-गलौज करते हुए जानबूझकर पीड़िता के ऊपर गिरने लगीं। इसी दौरान मौका पाकर उन्होंने कंचन दुबे के गले से सोने की चेन चोरी कर ली और ऑटो रुकवाकर उतरकर भागने की कोशिश की। शक होते ही पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर ऑटो चालक और अन्य सवारियों के साथ आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तीनों महिलाओं को दौड़ाकर पकड़ लिया। जांच के दौरान एक महिला की मुट्ठी खुलवाने पर चेन उसके पास से बरामद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सूचना पर कौड़ीराम तिराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सभी के सामने चेन की बरामदगी होने के बाद तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता कंचन दुबे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। बुधवार दोपहर बाद महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें