फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बार-बार कराहने की आ रही थी आवाज...जिसे सुन मौके पर पहुंचे लोग, इस हाल में महिला को देख उड़ गए लोगों के होश

Fri, 04 Jul 2025 03:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, उनवल (गोरखपुर)

सार

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद इस क्रूर वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसकी शिनाख्त और बयान दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर 40 वर्षीय एक महिला गंभीर हालत में मिली। उसका सिर ईंट से कूचा गया था। उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। गंभीर हालत में महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खजनी थाना मुख्यालय से मात्र 100 मीटर दूर, बीआरसी खजनी के पीछे एक 40 वर्षीय महिला शुक्रवार भोर में गंभीर हालत में मिली। उसके सिर और चेहरे पर काफी चोट है। अज्ञात हमलावरों ने ईंट से महिला को बेरहमी से कूचा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वर्तमान में वह मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह नौ बजे स्कूल स्टाफ ने बीआरसी परिसर के पास कराहने की आवाज सुनी। पहले इसे जानवर की आवाज समझा गया, लेकिन कराहट बढ़ने पर जांच की गई तो खून से लथपथ महिला दर्द से तड़पती मिली। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। स्कूल स्टाफ ने तुरंत खजनी पुलिस को सूचना दी।

एसओ खजनी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी साउथ जितेंद्र कुमार और सीओ खजनी उदय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद इस क्रूर वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसकी शिनाख्त और बयान दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस बीआरसी परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और हर पहलू से मामले की तहकीकात में जुटी है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें