फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीला ड्रम या बक्सा: गोरखपुर में खरीदने निकले...तो घूरने लगती हैं 'निगाहें...' उठते हैं सवाल- जानिए क्या है राज

Thu, 03 Jul 2025 06:19 PM IST
रोहित सिंह निखिल तिवारी, गोरखपुर

सार

दुकान से यदि कोई नीला ड्रम लेकर जाता है तो रास्ते में लोग शक की निगाह से देखते हैं। दुकानदार अमित ने बताया कि एक बार तो एक पति-पत्नी ड्रम खरीदने आए थे। खरीदने के बाद वह ई-रिक्शा खोजने लगे। ड्रम का नाम सुनने के बाद रिक्शा वाले ने उसे ले जाने से मना कर दिया। काफी देर बाद वह ऑटो खोजकर लाए और उससे ड्रम को ले गए। 
विज्ञापन
नीला ड्रम खरीदते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ हत्याकांड के बाद नीला ड्रम आैर बक्सा देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। बाजार से यदि कोई नीला ड्रम खरीदकर ले जाता है तो लोग उसे शक की निगाहों से देखते हैं। वहीं, दुकानदार भी पूछ देते हैं कि ड्रम क्यों चाहिए। मेरठ में मुस्कान ने प्रेमी संग मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसके शरीर के टुकड़े कर ड्रम में भर दिया था। इसके बाद से ही पूरे देश में इस मामले की चर्चा होने लगी थी।गोरखपुर में भी अब दुकानदार नीला ड्रम बेचने से पहले एक बार ग्राहक से जरूर पूछ रहे हैं कि वे इसे किस काम के लिए लेकर जा रहे हैं। 

यदि ड्रम खरीदने कोई महिला आ रही है तब तो वे भी थोड़े सहम जा रहे कि ये महिला ड्रम का क्या करेगी। ड्रम के साथ ही बक्से की भी चर्चा है। बक्से में शव भरकर फेंकने के भी कई मामले आ चुके हैं। ड्रम बेचने वाले दुकानदार विपिन ने बताया कि मेरठ हत्याकांड के बाद ड्रम खरीदने आ रहे ग्राहकों से बात-बात में ही पूछते हैं कि वह इसे किस काम के लिए लेकर जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पानी भरने के लिए अलग और सामान रखने के लिए अलग ड्रम उपलब्ध है। इसका रेट 900 से 1500 रुपये तक है। कुछ लोग तुरंत बोल देते हैं कि उन्हें पानी भरने के लिए चाहिए। जबकि कुछ लोग सोच में पड़ जाते हैं।

ड्रम खरीदो तो फोटो-वीडियो बनाने लगते हैं लोग
दुकान से यदि कोई नीला ड्रम लेकर जाता है तो रास्ते में लोग शक की निगाह से देखते हैं। दुकानदार अमित ने बताया कि एक बार तो एक पति-पत्नी ड्रम खरीदने आए थे। खरीदने के बाद वह ई-रिक्शा खोजने लगे। ड्रम का नाम सुनने के बाद रिक्शा वाले ने उसे ले जाने से मना कर दिया।

काफी देर बाद वह ऑटो खोजकर लाए और उससे ड्रम को ले गए। अमित ने बताया कि आजकल जब कोई नीला ड्रम लेकर जाता है तो कुछ लोग उसकी फोटो खींच लेते हैं। उसे मीम बनाकर फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। 

बक्से के लिए रात में दे रहा था दोगुनी कीमत
बक्सा बेचने वाले व्यापारी अतुल ने बताया कि कुछ समय पहले वह रात में नौ बजे दुकान बंद कर घर जाने वाले थे। अभी शटर डाउन किया था तभी एक व्यक्ति आया और बक्सा खरीदने को कहा। अतुल ने उससे कहा कि अब सुबह मिलेगा तो उस व्यक्ति ने कहा कि इसे शादी में भेंट करना है।

बहुत जरूरी है। अतुल ने बताया कि उसे याद आया कि उस समय सहालग नहीं था और व्यक्ति काफी तेजी में था। वह बक्से के लिए दोगुनी कीमत देने को तैयार था। इसके बाद उन्हें शक हो गया और बक्सा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

ड्रम खरीदने के लिए रोज बहुत सारे लोग आते हैं। मेरठ हत्याकांड के बाद यह काफी चर्चा में है। ग्राहकों से पूछते हैं कि उन्हें किस तरह का ड्रम चाहिए। उसके अलग-अलग रेट हैं। जरूरत के हिसाब से लोग उसे खरीदकर ले जाते हैं: मानस, गोरखनाथ

ज्यादातर लोग मकान बनवाते समय पानी भरने के लिए ड्रम लेकर जाते हैं। अब इसके बाद कोई उसमें कुछ भी भर सकता है। ग्राहक की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग रेट के ड्रम उपलब्ध हैं: प्रीतम, धर्मशाला बाजार

शादी में लड़की को देने के लिए ज्यादातर लोग बक्सा खरीदते हैं। कुछ लोग इसलिए भी लेते हैं ताकि चूहों से सामान को बचा सकें। लोग यही सब बताकर बक्सा खरीदते हैं लेकिन इसके बाद क्या करते हैं वो उनकी मर्जी: राहुल, रेती चौक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें