फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप: प्रसव के बाद रक्तस्राव से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा- लगाया ये आरोप

Tue, 10 Feb 2026 02:44 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

परिजनों के अनुसार, सोमवार को सोनी को प्रसव के लिए रिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद ही सोनी को अधिक रक्तस्राव होने लगा। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कौड़ीराम स्थित रिया अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। बांसगांव थाना क्षेत्र के मड़ई गांव निवासी कमलेश की 32 वर्षीय पत्नी सोनी की अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सोमवार को सोनी को प्रसव के लिए रिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद ही सोनी को अधिक रक्तस्राव होने लगा। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया।
Trending Videos

परिजनों का कहना है कि जब महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई, तब डॉक्टरों ने उसे आनन-फानन में गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही सोनी की मौत हो गई।

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे नवजात शिशु समेत चार बच्चों को छोड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन

शव के साथ अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा
महिला की मौत से आक्रोशित परिजन मंगलवार सुबह शव को लेकर रिया अस्पताल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची गगहा पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस ने शुरू की जांच
गगहा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें