- सहजनवां थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
पाली। सहजनवा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी घघसरा के नेवास गांव में मनबढों ने नुकीले हथियार से एक नेत्र दिव्यांग व्यक्ति के गले पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ठर्रापार भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, नेवास गांव में दो पक्षों में विवाद हो रहा था। जिसको देखकर रामकेवल की पत्नी कालिंदी झगड़ा छुड़ाने चली गई। इससे नाराज मनबढ़ों ने कालिंदी के दरवाजे पर चढ़कर उसके नेत्र दिव्यांग बेटे राकेश (25) के गले पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल राकेश को सीएचसी पाली ठर्रापार में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।