फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुष विश्वविद्यालय में निर्मित औषधियां वैश्विक पहचान बनाने में होंगी सफल

Mon, 23 Feb 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में आयुष मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम टीम ने रविवार को निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं व शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। टीम में शामिल डॉ. विजय गुप्ता और डॉ. निखिल ने कहा कि विश्वविद्यालय में निर्मित औषधियां वैश्विक पहचान बनाने में सफल होंगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम को कुलपति प्रो. के. रामचन्द्र रेड्डी ने बताया कि विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक मशीनों के साथ लैब का संचालन किया जा रहा है। ईसीजी, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी रोग निदान में सहायक जांच सुविधाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। विश्वविद्यालय की पैथोलॉजी में गुणवत्तापूर्ण जांचें काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं।



टीम के सदस्यों ने फार्मेसी का भी भ्रमण किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय की फार्मेसी में निर्मित औषधियां अपनी विशिष्टता और गुणवत्ता के कारण वैश्विक पहचान बनाने में सफल होंगी। इस दौरान डॉ. लक्ष्मी अग्निहोत्री, डॉ. रमाकांत द्विवेदी, शिवांग पति त्रिपाठी और आशुतोष राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें