फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश में पेड़ गिरने से 300 घरों की बिजली गुल, कई इलाकों में आती-जाती रही आपूर्ति

Thu, 08 Oct 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बारिश के बीच बुधवार शाम मोहद्दीपुर में मुख्य अभियंता आवास के पास एक पेड़ 11 केवी बिजली लाइन पर गिर गया। इससे तार टूटने के साथ बिजली का पोल भी टेढ़ा हो गया और शिवाल नगर फीडर बंद हो गया। फीडर बंद होने से 400 और 250 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े करीब 300 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम चार बजे से गुल हुई बिजली रात 10 बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाने और क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का काम शाम से ही शुरू कर दिया था, लेकिन पोल और तार को दुरुस्त करने में समय लगने के कारण देर रात तक लोगों को बिजली का इंतजार करना पड़ा। मोहद्दीपुर निवासी विजय ने बताया कि शाम से बिजली नहीं होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। खासकर पानी की समस्या बढ़ गई है। स्थानीय निवासी मनोज ने भी बिजली कटौती के कारण लोगों को दिक्कत होने की बात कही। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि बारिश के कारण पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया था। इससे आपूर्ति प्रभावित हुई है। कर्मचारियों को लगाकर मरम्मत कराई जा रही है।
शाहपुर में भी दो फीडर प्रभावित, सिविल लाइंस में तीन घंटे गुल रही बिजली
शाहपुर क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। खारिया फीडर क्षेत्र में शाम करीब सात बजे तार टूटने से लगभग एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। वहीं असुरन चौक फीडर भी रात आठ बजे के बाद करीब एक घंटे तक बंद रहा। बारिश का असर सिविल लाइंस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। यहां शाम के समय करीब तीन घंटे तक बिजली कटी रही। इसके अलावा रुस्तमपुर, बेतियाहाता समेत शहर के कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों को परेशानी हुई। बारिश के दौरान बिजली कटने से सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की आपूर्ति और घरेलू कामकाज में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें