फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनटीईएस एप में तकनीकी खामी, लाइव स्टेशन की जानकारी दो घंटे तक दिखी गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय रेल का आधिकारिक मोबाइल एप नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) बृहस्पतिवार को तकनीकी समस्या का शिकार हो गया। इसके चलते लगभग दो घंटे तक यात्रियों को किसी भी स्टेशन की लाइव लोकेशन और जानकारी सही रूप में नहीं मिली। एप में लाइव स्टेशन पर जाकर किसी भी स्टेशन का नाम डालने पर गलत दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

यात्रियों को ट्रेनों की लाइव लोकेशन, समय-सारणी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलने में बाधा आई। मोबाइल एप पर जानकारी न मिलने की वजह से पूछताछ केंद्रों पर दिनभर भीड़ लगी रही। हालांकि, शाम लगभग छह बजे तक यह समस्या सही हो गई। एनटीईएस एप में लाइव स्टेशन के माध्यम से किसी खास स्टेशन पर आने वाली या जाने वाली ट्रेनों की रीयल-टाइम जानकारी देखी जा सकती है। इसके जरिये यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन और प्रस्थान का समय, प्लेटफाॅर्म नंबर और देरी की स्थिति की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें