फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सर्जन से 71.22 लाख की ठगी- रुपये मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

Mon, 15 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जन डॉ. दुर्गेश त्रिपाठी जेमिनी पैराडाइज, मोगलहा में रहते हैं। उनका आरोप है कि कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के सुक्खड़ निवासी मनोज यादव से संपर्क हुआ, जिसने खुद को करीमनगर स्थित आर्शिया हॉस्पिटल का संचालक बताया। मनोज ने पिपराइच क्षेत्र के गढ़वा में 27 डिसमिल जमीन अपनी बताते हुए 60 लाख रुपये में सौदा तय कराया।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जन डॉ. दुर्गेश से जमीन के नाम पर 71.22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को हॉस्पिटल संचालक बताने वाले व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों की मदद से जमीन बेचने का झांसा देकर रकम हड़प ली। बैनामा न होने पर रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों मनोज यादव, नेहा यादव, लालसा यादव, शिरीष मिश्रा, कमलेश यादव के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन के नाम पर रुपये हड़पने और धमकी देने का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जन डॉ. दुर्गेश त्रिपाठी जेमिनी पैराडाइज, मोगलहा में रहते हैं। उनका आरोप है कि कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के सुक्खड़ निवासी मनोज यादव से संपर्क हुआ, जिसने खुद को करीमनगर स्थित आर्शिया हॉस्पिटल का संचालक बताया।

मनोज ने पिपराइच क्षेत्र के गढ़वा में 27 डिसमिल जमीन अपनी बताते हुए 60 लाख रुपये में सौदा तय कराया। वर्ष 2024 में 30 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद उसने दूसरे की जमीन का एग्रीमेंट करा दिया। इसके बाद मनोज यादव ने चिलुआताल क्षेत्र के फत्तेपुर स्थित सात डिसमिल जमीन को अपनी दादी के ससुराल की नेहा यादव और लालसा यादव की बताते हुए 1.80 करोड़ रुपये में तय कराया।
विज्ञापन

इसके लिए मनोज को 24 लाख रुपये नकद, नेहा यादव, लालसा यादव, शिरीष मिश्रा के खातों और वेंडर कमलेश यादव को कुल 41 लाख 22 हजार रुपये दिए गए। दशहरा और दिवाली के बीच बैनामा होना तय था, लेकिन रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने बैनामा नहीं किया। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें