फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे जयकारे

Wed, 12 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे मंदिर परिसर
-सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे श्रद्धालु



गोरखपुर। सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। श्रद्धालु पूजा की थाली और जल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
विज्ञापन


शहर के कुरनाघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर, राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों में कतारें लग गई थीं। शाम तक मंदिरों में भक्तों की की ओर से पूजा-अर्चना होता रहा। शिवभक्तों में महादेव के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बाबा मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी रामनाथ उपाध्याय ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद सावन समाप्त होगा। मंगलवार को सावन के शिवरात्रि के कारण भीड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें