फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूटी चार्ज करते समय करंट लगने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। रामगढ़ताल इलाके के यशोदरा कुंज मोहल्ले में बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र प्रांजल यादव की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे किशोर को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को छात्र का शव गगहा में गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान गांव निवासी प्रमोद यादव परिवार के साथ यशोदरा कुंज स्थित अपने मकान में रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी। इसी दौरान उनका बेटा प्रांजल यादव चार्जिंग व्यवस्था के संपर्क में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रांजल की मां मकान की पहली मंजिल पर थीं। चीख-पुकार और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर वह नीचे पहुंचीं तो बेटे को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पिता भी तत्काल घर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में प्रांजल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, गमगीन माहौल में छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जूडो-कराटे में भी था अव्वल : परिजन और ग्रामीणों के अनुसार, प्रांजल पढ़ाई में मेधावी छात्र था। वह जूडो-कराटे का अच्छा खिलाड़ी भी था और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। कम उम्र में उसकी प्रतिभा और अनुशासन की क्षेत्र में चर्चा रहती थी। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार ही नहीं, पूरे गांव और परिचितों को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि होनहार बेटे की असमय मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें