फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल जा रहे छठवीं के छात्र को पिकअप ने कुचला, मौत

Wed, 22 Apr 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल बंपर में फंसी, करीब एक किमी तक घसीटता रहा पिकअप चालक
विज्ञापन

गुलरिहा क्षेत्र में हादसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, पुलिस सीसीटीवी से कर रही तलाश


गुलरिहा। क्षेत्र के बांसस्थान पुल के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से छठवीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र की साइकिल पिकअप के बंपर में फंस गई और करीब एक किलोमीटर तक घसीटती चली गई।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र के नटवा जंगल यादव टोला निवासी रामसकल निषाद का 12 वर्षीय नाती गंगेश बहादुर गुलरिहा क्षेत्र के बांसस्थान में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह खपड़वा स्थित दिव्य ज्योति इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गंगेश के पिता राजन की नौ वर्ष पहले हादसे में मौत हो चुकी है। दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा गंगेश मंगलवार सुबह करीब सात बजे साइकिल से स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह बांसस्थान पुल के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल गंगेश को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय ने बताया कि गंगेश के दादा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें