फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बालू लदा ट्रेलर छप्पर में घुसा, अधेड़ की कुचलकर मौत- सुबह पांच बजे की घटना

Sat, 31 Jan 2026 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुईं बाजार

सार

शुक्रवार सुबह उरुवा की ओर से आ रहा बालू लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क की दाहिनी तरफ स्थित छप्पर में जा घुसा। ट्रेलर सीधे छप्पर के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसमें सो रहे चंचलेश उसकी चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सिकरीगंज में ट्रेलर की चपेट में आने से जान गंवाने वाले चंचलेश की फाइल फोटो। स्रोत संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में शुक्रवार सुबह पांच बजे दर्दनाक हादसा हो गया। उरुवा की ओर से आ रहा बालू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने छप्पर में घुस गया, जिससे उसमें सो रहे अधेड़ चंचलेश (59) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार, बभनपुरा निवासी चंचलेश (59) सिकरीगंज-उरुवा रामजानकी मार्ग पर बभनपुरा मोड़ के पास सड़क किनारे गुमटी लगाकर चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते थे। 

दुकान के बगल में ही उन्होंने छप्पर डालकर रहने की व्यवस्था कर रखी थी, जहां वह रात में सोते थे। उनका परिवार गांव में रहता था। शुक्रवार सुबह उरुवा की ओर से आ रहा बालू लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क की दाहिनी तरफ स्थित छप्पर में जा घुसा।

ट्रेलर सीधे छप्पर के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसमें सो रहे चंचलेश उसकी चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही सिकरीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रेलर को छप्पर से बाहर निकलवाया और थाने ले गई।
विज्ञापन

इधर, मृतक की पत्नी झिनका, बेटियां रीना, रुबीना, शबीना और बेटे रोशन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा रोशन मुंबई में रहकर मजदूरी करता है।

थाना प्रभारी आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक भाग गया। ट्रेलर को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। चालक की तलाश चल रही है। अधेड़ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें