फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में दो छात्रों के बीच हाथापाई, किया बीच-बचाव; विधि के छात्र को कैंपस में पीटा

Sat, 31 Jan 2026 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

बताया जा रहा है कि छात्रों के एक समूह की ओर से यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में ग्राउंड में सभा का आयोजन किया गया था। सभा स्थल से थोड़ी दूरी पर 15-20 युवक खड़े थे। उन्हीं में से दो छात्र किसी बात पर आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान सभा भी बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
पुलिस से बहस करते छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मेन ग्राउंड में शुक्रवार को दो छात्रों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान वहां मौजूद अन्य छात्रों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी पक्ष ने विश्वविद्यालय या पुलिस प्रशासन से शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्रों के एक समूह की ओर से यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में ग्राउंड में सभा का आयोजन किया गया था। सभा स्थल से थोड़ी दूरी पर 15-20 युवक खड़े थे। उन्हीं में से दो छात्र किसी बात पर आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान सभा भी बंद करनी पड़ी।

सभा कर रहे छात्रनेता भी पहुंचे और मामला शांत कराया। वहां मौजूद कुछ छात्रों ने बताया कि आपस में झगड़ने वाले दोनों छात्र यूजीसी के नए नियम के समर्थन में वहां पहुंचे थे। किसी निजी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


विधि के छात्र को कैंपस में पीटा
शुक्रवार की शाम विधि विभाग के परिसर में विभाग के एक छात्र को कुछ युवकों ने मिलकर बुरी तरह से पीट दिया। छात्र का कान फट गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्र बीए एलएलबी छठे सेमेस्टर में पढ़ता है। घायल छात्र ने हमला करने वालों के बारे में कुछ भी बताने या शिकायत करने से मना कर दिया।

ग्राउंड में मारपीट के संबंध में किसी ने शिकायत नहीं की है। विधि विभाग के पास हुई मारपीट में घायल छात्र ने किसी भी आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। छात्र शिकायत करता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी: डॉ. टीएन मिश्र, नियंता, डीडीयू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें