फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बनाई रील: 'पूर्वांचल हमारे कंट्रोल में है...' ‘मिर्जापुर’ के डायलॉग ने मचाया पुलिस महकमें में हड़कंप

Sat, 06 Dec 2025 12:19 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

वायरल रील में थाना परिसर साफ दिखाई दे रहा है, जबकि बैकग्राउंड में फिल्मी अंदाज में एक डायलॉग चल रहा है कि यादव जी, पूर्वांचल हमारे कंट्रोल में है, और रहेगा। किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है जो आंखें दिखा दे। यह डायलॉग वेब सीरिज ‘मिर्जापुर’ का है। लोकेशन के कारण रील तेजी से चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरीगंज थाना परिसर में रात के समय बनाई गई एक रील तेजी से वायरल हो रही है। इसको 4 दिसंबर 2025 को जैकी शर्मा उर्फ जैकी ठाकुर नाम के युवक ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया था। पूर्वांचल हमारे कंट्रोल में है... डायलॉग वाली यह रील का काफी चर्चा में है।

विज्ञापन


इस रील को अब तक करीब 13 हजार लोग देख चुके हैं। रील के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस रील बनाने वाले जैकी शर्मा की तलाश में जुटी है। वायरल रील में थाना परिसर साफ दिखाई दे रहा है, जबकि बैकग्राउंड में फिल्मी अंदाज में एक डायलॉग चल रहा है कि यादव जी, पूर्वांचल हमारे कंट्रोल में है, और रहेगा। 
 

किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है जो आंखें दिखा दे। यह डायलॉग वेब सीरिज ‘मिर्जापुर’ का है। लोकेशन के कारण रील तेजी से चर्चा में आ गई है। हालांकि इसे अभी तक केवल एक यूजर ने साझा किया और दो लोगों ने प्रतिक्रिया दी है, लेकिन पुलिस अधिकारियों तक बात पहुंचते ही महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रील की सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस ने वीडियो बनाने वाले की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी खजनी शिल्पा कुमारी ने बताया कि संबंधित युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

थाना परिसर में बिना अनुमति रील बनाना गंभीर लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन माना जाता है। कुछ दिनों पहले कैंपियरगंज क्षेत्र में चौकी के सामने एक महिला की ओर से बनाई गई रील भी खूब वायरल हुई थी। लगातार ऐसे मामलों के सामने आने से पुलिस महकमा सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें