फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निशान शोभायात्रा और भजनों पर झूमे श्रोता

Wed, 18 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ खाटू श्याम समिति की ओर से मंगलवार को रेती चौक स्थित काली बाड़ी मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ निशान शोभायात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में भक्तों ने बाबा श्याम के रथ को खींचा। इसके बाद शाम को किराना अतिथि भवन में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु गायक सुजीत सैनी की ओर से गाए गए बाबा श्याम के भजनों पर झूम उठे।
विज्ञापन


रेती चौक स्थित काली बाड़ी मंदिर से निकली निशान शोभायात्रा लालडिग्गी चौक, मिर्जापुर, खूनीपुर होते हुए किराना अतिथि भवन साहबगंज पहुंचकर संपन्न हुई। शाम को साहबगंज किराना अतिथि भवन में भजन का आयोजन किया गया। इसमें गायक सुजीत सैनी की ओर से बाबा के भजन सुनाए गए। इसमें मौजूद श्रद्धालु भजनों पर थिरकते रहे। इस अवसर पर कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास, उमेश अग्रहरी, गोपाल जायसवाल, मनीष जैन, केशव प्रसाद अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें