फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चटोरी गली के पास आरआरआर सेंटर तोड़कर बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
नगर निगम की ओर से चटोरी गली के बगल में ट्रिपल आर सेंटर तोड़कर यही पार्किंग बनाई जाएगी--- संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोरखपुर। कचहरी चौक से हरिओम तिराहे तक सड़क निर्माण के बीच इंदिरा बाल विहार स्थित चटोरी गली के पास नगर निगम के थ्रीआर (रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल) सेंटर के भवन को तोड़कर पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

यहां लगभग 50 से 60 गाड़ियां खड़ी करने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें करीब 15 चार पहिया और बाकी दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार पार्किंग बनाने में जरूरत पड़ने पर आरआरआर सेंटर के पास की अतिरिक्त जमीन भी पार्किंग के लिए ली जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
चटोरी गली में खरीदारी और खानपान के लिए आने वाले लोगों को अक्सर वाहन खड़ा करने में परेशानी होती है। पार्किंग बनने से उन्हें सड़क के किनारे ही वाहन खड़ा करने की सुविधा मिल सकेगी। इससे सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े होने की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन

वहीं, प्रधान डाकघर तिराहे से हरिओमनगर तिराहे तक अब किसी अन्य चहारदीवारी को नहीं तोड़ा जाएगा। जितनी जगह उपलब्ध है, उसी के भीतर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि थ्रीआर सेंटर के भवन को हटाकर पार्किंग बनाने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें