फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़हलगंज में कुत्तों के झुंड ने स्कूल से लौट रहे मासूम पर किया हमला

Thu, 17 Sep 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। तिलकनगर बेइली मोहल्ले में बुधवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने स्कूल से घर लौट रहे कक्षा पांच के छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मासूम के हाथ और पैर में कई जगह गहरे घाव हो गए हैं। गनीमत रही कि बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने कुत्तों को खदेड़कर उसकी जान बचा ली। बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

तिलकनगर बेइली निवासी अनूप जायसवाल का बेटा शिवांश दोपहर में स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे के पास पहुंचा, वहां पहले से जमा आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से घबराया मासूम जान बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन लाठी-डंडा लेकर मौके की तरफ दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्तों को वहां से भगाया, लेकिन तब तक कुत्ते मासूम को काटकर जख्मी कर चुके थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें