फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुलरिहा में 50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
गुलरिहा में इस तरह का बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स। स्रोत : नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम ने नए सिरे से तैयार की डीपीआर, शासन को भेजने की तैयारी

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर खेलों के लिए मिलेगी सुविधा

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के खेल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। गुलरिहा क्षेत्र में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को नए सिरे से तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।
प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा ताकि शहर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारियां कर सकें। यह कॉम्प्लेक्स खासतौर पर इंडोर खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा के अनुसार, इस परियोजना से युवाओं को एक ही स्थान पर विविध खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

भवन संरचना की बात करें तो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट के साथ ग्राउंड फ्लोर और चार अतिरिक्त मंजिलें बनाई जाएंगी। बेसमेंट में बड़ा मल्टीपरपज हॉल प्रस्तावित है जहां विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे। साथ ही आय के स्रोत के रूप में आठ दुकानें भी बनाई जाएंगी।
ग्राउंड फ्लोर और ऊपरी मंजिलों पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां बॉलिंग एरे, प्लेयर्स लाउंज और तेजी से लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल खेल के लिए विशेष कोर्ट बनाए जाएंगे। बच्चों के लिए किड्स जोन, पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए कैरम हॉल और शूटिंग अभ्यास के लिए आधुनिक शूटिंग रूम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसके अलावा फिटनेस को ध्यान में रखते हुए एरोबिक्स हॉल, अत्याधुनिक जिम, शॉवर और चेंजिंग एरिया की व्यवस्था की जाएगी। युवाओं के बीच लोकप्रिय बॉक्स क्रिकेट के लिए भी अलग से स्थान निर्धारित किया गया है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बनने से न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें