फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की मौत, घंटों लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात शेरगढ़ गांव मोड़ के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में शेरगढ़ निवासी अमरजीत (45) की मौत हो गई। जबकि उनके साथी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच वाराणसी की ओर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक का टायर फट गया, जिससे जाम और बढ़ गया। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटाने की कोशिश की, मगर ओवरलोड होने के कारण ट्रक पलटने की स्थिति बन गई। इसके बाद ट्रक को खाली कराया गया और टायर बदला गया। शुक्रवार सुबह चार बजे यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


अमरजीत शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह गांव के ही मुकेश के साथ पास के एक शादी समारोह में भोजन बनाने गए थे। काम निपटाने के बाद दोनों रात लगभग डेढ़ बजे लौट रहे थे। गांव के मोड़ के पास पहुंचते ही सहजनवां की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अमरजीत, मुकेश और बाइक सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर ग्रामीण पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल ले गए। रास्ते में ही अमरजीत ने दम तोड़ दिया। मुकेश की हालत गंभीर बताई गई है और डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया है। वहीं तीसरे युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अमरजीत की मौत से घर में मचा कोहराम

अमरजीत की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। घर पर पत्नी निर्मला देवी और तीन बच्चे मनीष, पायल और समीर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने बताया कि अमरजीत मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी अचानक मौत ने परिवार की खुशियों पर कहर ढा दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें