फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप

Mon, 30 Mar 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन का विवाद गंभीर हो गया है। एक महिला ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। कपड़े फाड़ने के भी आरोप हैं। पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पटीदारों से जमीन कब्जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पीड़िता का कहना है कि वह अपनी जेठानी और भतीजी के साथ न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची थीं लेकिन वहां पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि धक्का-मुक्की के दौरान एक सिपाही ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए।
उनका कहना है कि पूरी घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं, इस मामले में खजनी थाना प्रभारी जयंत सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह मामला केवल जमीन के विवाद से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने बुलाया गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें