फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीपीगंज में ओवरब्रिज का नए सिरे से होगा एलाइंमेंट, नहीं टूटेंगे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
- मकान और दुकानों को बचाते हुए नए सिरे से होगा सर्वे
विज्ञापन


- लोगों के विरोध के बाद सेतु निगम ने लिया निर्णय


गोरखपुर। पीपीगंज में प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज का निर्माण अब नए सिरे से एलाइंमेंट के साथ किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के मकान और दुकानें नहीं टूटेंगी। यह निर्णय स्थानीय विरोध और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सेतु निगम की ओर से लिया गया है। अब परियोजना के लिए दोबारा विस्तृत सर्वे किया जाएगा और उसके आधार पर नई डीपीआर तैयार होगी।
यह ओवरब्रिज गोरखपुर-आनंदनगर रेलखंड पर मानीराम और पीपीगंज रेलवे स्टेशनों के बीच किमी 21/7-6 स्थित समपार संख्या 14सी पर प्रस्तावित है। पहले तैयार किए गए नक्शे को लेकर स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध जताया था क्योंकि उसमें कई मकान और दुकानें प्रभावित हो रही थीं। नए निर्णय के बाद अब निर्माण योजना को इस तरह बदला जाएगा कि आम लोगों की संपत्तियों को न्यूनतम या शून्य नुकसान पहुंचे।
विज्ञापन

हाल ही में कमिश्नर अनिल ढींगरा ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने बढ़या और सहजनवां की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए ओवरब्रिज पर चढ़ने-उतरने के लिए रोटरी बनाने के निर्देश दिए थे। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-29 (गोरखपुर-सोनौली मार्ग) से इस ओवरब्रिज को बेहतर तरीके से जोड़ने पर भी जोर दिया गया था ताकि यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

स्थानीय कमलेश जायसवाल, राजू, आलोक गुप्ता, कमलकांत यादव और शशांक दुबे ने नए फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि संशोधित योजना से न केवल उनकी संपत्तियां सुरक्षित रहेंगी, बल्कि वर्षों से चली आ रही जाम और आवागमन की समस्या का भी समाधान होगा। सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि अब ओवरब्रिज का एलाइंमेंट नए सिरे से तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर संशोधित डीपीआर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें