फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर से मुंबई के लिए जल्द शुरू होगी चौथी उड़ान, अकासा से चल रही बातचीत

Mon, 02 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर से मुंबई की हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही मुंबई के लिए एक और विमान सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की अकासा एयरलाइंस से बातचीत चल रही है। नई उड़ान शुरू करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अभी गोरखपुर से मुंबई के लिए प्रतिदिन तीन उड़ानों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चौथी उड़ान शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच यहां 11.30 लाख यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया। यह एयरपोर्ट के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस अवधि में 3528 विमान यहां पहुंचे और 3522 विमानों ने उड़ान भरी। इस तरह कुल 7050 विमानों का मूवमेंट दर्ज किया गया।

वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू और हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध है। एयरपोर्ट के एजीएम विजय कौशल ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से एयरपोर्ट पर सुविधाओं का लगातार विस्तार हुआ है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें