फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा में 350 करोड़ से बनेगी फिश फीड फैक्टरी, 500 लोगों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में मछलियों और झींगों के आहार बनाने वाली फैक्टरी लगाने की तैयारी है। आंध्र प्रदेश की कंपनी दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड यहां करीब 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
विज्ञापन

कंपनी ने फैक्टरी लगाने के लिए 15 एकड़ जमीन मांगी है। परियोजना से करीब 500 लोगों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है।
कंपनी अपनी इकाई में ‘किंगफिश’ ब्रांड के तहत मछलियों का आहार तैयार करेगी। फैक्टरी में आधुनिक मशीनों की मदद से अलग-अलग तरह की मछलियों के लिए पोषक आहार बनाया जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में इसकी आपूर्ति की जा सकेगी। अभी कंपनी का प्रमुख संयंत्र आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के बोम्मुलुरु में है। गोरखपुर में फैक्टरी लगने से पूर्वांचल के मछली पालकों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। उन्हें मछलियों के लिए जरूरी आहार की आपूर्ति स्थानीय स्तर से हो सकेगी। े
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें