फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक चूक शहर के इस क्लब को कर देती जलाकर खाक- जानिए कैसे? अंदर चल रहा था वैवाहिक कार्यक्रम

Sat, 27 Apr 2024 10:50 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर क्लब में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैंट इलाके में स्थित गोरखपुर क्लब में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बरात में हो रही आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी से परिसर में आग लग गई। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। आग देखकर सड़क पर बरात में बज रहे नगाड़ा और बैंड-बाजे का शोर अचानक थम गया। हादसे में दो जेनरेटर जल गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मेवातीपुर निवासी आयुब बेग उर्फ सल्लू शादी समारोह में जेनरेटर का काम करते हैं। शुक्रवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित शादी समारोह में उन्होंने आठ जेनरेटर लगवाए थे।
 

विज्ञापन

आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : अमर उजाला
रात के समय क्लब में आ रही बरात में हो रही आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी क्लब परिसर में चली गई। वहां जेनरेटर के पास मौजूद खर-पतवार में आग लग गई। देखते ही देखते दो जेनरेटर आग से राख हो गए। सल्लू ने बताया कि एक जेनरेटर की कीमत 62 हजार थी। इस तरह उनका एक लाख से अधिक का नुकसान हो गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें