फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मनबढ़ जालसालों ने इतने बड़े अधिकारी की जमीन ही फर्जी तरीके से बेच दी, जानिए कैसे- कौन हैं वो?

Sat, 27 Apr 2024 06:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
एम्स पुलिस ने जालसाजी के आरोपी हरिहर यादव को किया गिरफ्तार । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में मुख्य प्रबंधक संजय कुमार सिंह की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के आरोपी को एम्स पुलिस ने चार माह बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ही फर्जी कागजात तैयार कराकर संजय सिंह की जगह पर दूसरे शख्स को संजय बनाकर लाया था। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान कुशीनगर जिले के तमकुहीराज के बसडीला निवासी हरिहर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी तहरीर में संजय ने लिखा है कि महादेव झारखंडी की भूमि के वह मालिक व काबिज दाखिल हैं। 15 फरवरी 1992 को जमीन को क्रय किया, जिसपर उनका नाम बतौर स्वामी एवं काबिज दाखिल के रूप में दर्ज है।

बताया कि तैनाती गोरखपुर से बाहर होने के कारण दिल्ली या लखनऊ में रुकना पड़ता है। गोरखपुर में लगातार उपस्थित न रहने के कारण कुछ लोग ने आपस में साजिश करके जमीन को बेच दिया। जानकारी मिली तो जाली एवं फर्जी बैनामे कि प्रति हासिल की गई। इस आधार पर 11 नवंबर 2023 को एम्स थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। जांच के आधार पर आरोपी हरिहर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें