फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाई, बिना तलाक दूसरी शादी!: 32.50 लाख ऐंठे, महिला डॉक्टर के पति, सास-ससुर और ननद पर गंभीर आरोप

Wed, 05 Aug 2026 02:49 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर देता था और इस दौरान उनके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लेता था। बाद में इन्हीं वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया।
विज्ञापन
महिला डॉक्टर के गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला डॉक्टर ने अपने पति, सास-ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, दूसरी शादी करने और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ हत्या की कोशिश, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, बिना तलाक दूसरी शादी सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता वर्तमान में बस्ती में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। उनका आरोप है कि 29 नवंबर 2019 को छत्तीसगढ़ निवासी एनेस्थेसियोलॉजिस्ट से विवाह हुआ था। शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए लेकिन ससुराल पहुंचने के पहले दिन से ही फॉर्च्यूनर कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। पति और अन्य ससुरालियों ने कार खरीदने के लिए लगातार दबाव बनाया।

महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर देता था और इस दौरान उनके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लेता था। बाद में इन्हीं वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। परिवार ने वैवाहिक संबंध बचाने के लिए 28 मार्च 2022 को फॉर्च्यूनर खरीदने के नाम पर 32.50 लाख रुपये दिए। इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही। 

आरोप है कि पति ने उनकी 20 लाख रुपये की एफडी भी तुड़वाकर 10 लाख रुपये अपने पास रख लिए। महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति के कई महिलाओं से संबंध हैं और बिना तलाक दिए उसने दूसरी महिला डॉक्टर से शादी कर ली। विरोध करने पर सात मई 2026 को पति और ससुराल पक्ष ने उनके गले में रस्सी बांधकर पंखे से लटकाने का प्रयास किया लेकिन रस्सी टूटने से जान बच गई। इसके बाद उन्हें दोनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि महिला डॉक्टर की तहरीर पर पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें