- बहुत से आवेदन करने वाले छात्र बनवा रहे अपने नाम से आय प्रमाण पत्र
- आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 जनवरी की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन में आय प्रमाण पत्र के निर्देशों का पालन करने में किसी तरह की लापरवाही विद्यार्थियों पर भारी पड़ेगी। आवेदन के दौरान पिता का आय प्रमाण पत्र शामिल करने का स्पष्ट निर्देश है। लेकिन कुछ विद्यार्थी अपना आय प्रमाण बनवाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर रहे हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 जनवरी कर दी गई है। इसलिए पूर्व में छूटे हुए अभ्यर्थी समय से आवेदन पूर्ण कर लें। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। सर्वर न चलने सहित अन्य समस्याओं की शिकायत सामने आने पर शासन ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को अपना आय प्रमाण शामिल नहीं करना है।