फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM के काफिले के बीच आ गई गाय: गोरखनाथ ओवरब्रिज लोकार्पण के दौरान अचानक आ गई सामने, सुपरवाइजर निलंबित

Sun, 21 Dec 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में गोरखनाथ पुल के लोकार्पण के बीच अचानक थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। सीएम के फ्लीट के बीच में अचानक एक गाय आ गई। हालांकि तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ। लेकिन इसे चूक मानते हुए तत्काल सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
गोरखनाथ ओवरब्रिज का उद्घाटन करने सीएम योगी गए थे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ क्षेत्र में नए ओवरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आई। मुख्यमंत्री के काफिले के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही अचानक एक गाय सुरक्षा घेरे में घुस गई।

विज्ञापन


हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल गाय को काबू में कर लिया, जिससे कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। लेकिन चंद सेकंड की यह घटना वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों को कटघरे में खड़ा कर गई। घटना के दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात पुलिस और प्रशासनिक अमले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हालांकि स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाय के प्रवेश की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया गया। नगर प्रशासन ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए संबंधित सुपरवाइजर अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर मामले की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि सुरक्षा घेरे में पशु कैसे प्रवेश कर सका।

अधिकारियों का कहना है कि वीवीआईपी मूवमेंट से पहले निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थल की जांच की जाती है, इसके बावजूद इस तरह की घटना गंभीर चूक मानी जा रही है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वीवीआईपी सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि आने वाले समय में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान निगरानी और सतर्कता को और कड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है सुरक्षा में चूक
यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री के काफिले के सामने इस तरह की स्थिति बनी हो। इससे पहले चार दिसंबर को मुख्यमंत्री जब स्पोर्ट्स कॉलेज से एयरपोर्ट जा रहे थे, तब असुरन क्षेत्र में वार्निंग प्वाइंट के आगे एक बस आ गई थी।

उस मामले में भी सुरक्षा में लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। महज 15 दिनों के भीतर दूसरी बार ऐसी घटना सामने आने से सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें