फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर बातचीत... फिर थामा एक-दूसरे का हाथ; ट्रेन के आते ही प्रेमी युगल ने लगा दी छलांग

Tue, 28 Oct 2025 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के पिपराइच रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर बातचीत करते रहे और ट्रेन आते ही एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रेलवे लाइन पर कूद गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के पिपराइच रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक की पहचान नगर पंचायत के विश्वकर्मा कुमार (22) और युवती की दिव्या (18) के रूप में हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर बातचीत करते रहे और ट्रेन आते ही एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रेलवे लाइन पर कूद गए। विश्वकर्मा कुमार हैदराबाद में कारपेंटर था और दिवाली पर घर आया था। 
विज्ञापन


वहीं, दिव्या कपड़े की एक दुकान में काम करती थी। दोनों में एक साल से नजदीकियां थीं। पुलिस के मुताबिक सोमवार को दुकान से निकलने के बाद दिव्या ने विश्वकर्मा को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। बातें करते हुए दोनों पिपराइच रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और हमसफर एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। 

स्टेशन मास्टर उमेश चंद्र झा की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इस बीच मौके पर मिले मोबाइल के जरिये युवक-युवती की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रेमी युगल के परिजनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दिव्या की मां ने विश्वकर्मा पर बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाया। जीआरपी के एसआई दिग्वविजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

छह माह पहले भी करने वाले थे आत्महत्या, बचा लिया था लोगों ने
पिपराइच रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल ने छह माह पहले भी आत्मघाती कदम उठाया था लेकिन लोगों ने उन्हें रोक लिया था। तब युवती की मां ने दोनों को सरेराह पीटा था। 

 

बताया जा रहा है कि युवती की मां के लगातार विरोध और जबरन तय की गई शादी से क्षुब्ध होकर दोनों ने सोमवार की जान दे दी।विश्वकर्मा के पिता ने बताया कि उनके बेटे की दिव्या के साथ एक साल से नजदीकियां थीं।
 

दोनों ने की थी आत्महत्या की कोशिश
छह माह पहले दोनों को पिपराइच रेलवे स्टेशन के पास स्थित मंदिर में बातचीत करते हुए दिव्या की मां ने देख लिया था और गुस्से में दोनों को सरेआम पीट दिया थ। उस दौरान भी दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की थी लेकिन आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर रोक लिया था।

 

इसके कुछ दिन बाद युवती के पिता परदेस से घर आए और विश्वकर्मा के घर जाकर बात की। विश्वकर्मा के परिवार ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए नवंबर या दिसंबर में शादी का आश्वासन दिया था। यह बात युवती की मां को नागवार गुजरी। 
 

ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
नाराज होकर उसने बेटी की शादी एक अन्य युवक से तय कर दी, जो सऊदी अरब में काम करता है। मई 2026 में डेट भी पड़ गई थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद प्रेमी युगल ने सोमवार की देर शाम रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
 

रेलवे ट्रैक के पास दोनों के शव करीब 10 मीटर की दूरी पर पड़े मिले। युवती का शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

दिव्या की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी रोज की तरह सोमवार सुबह नौ बजे कपड़े की दुकान पर काम करने गई थी देर शाम तक घर न लौटने पर उन्हें चिंता हो रही थी इसी बीच शव मिलने की सूचना मिली। 
 
विज्ञापन

पिपराइच थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध की बात सामने आई है। दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच सभी पहलुओं पर की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें