सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में एक छात्रा पर अश्लील टिप्पणी का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने गांव के युवक की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, उनकी पुत्री इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती है। विद्यालय के पास आमकोल मार्ग पर शैलेश यादव नामक युवक ने छात्रा पर अश्लील टिप्पणी की। इसे देखकर गांव के अरविंद ने विरोध किया, जिस पर आरोपी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।